{"_id":"67fc0b75ea3af97bc508c6eb","slug":"after-28-years-circuit-house-will-be-built-on-the-lines-of-annexe-bhawan-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-129736-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 28 साल बाद एनेक्सी भवन की तर्ज पर बनेगा सर्किट हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 28 साल बाद एनेक्सी भवन की तर्ज पर बनेगा सर्किट हाउस
Mon, 14 Apr 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला बनने के 28 साल बाद अब बागपत में एनेक्सी भवन की तर्ज पर सर्किट हाउस का निर्माण होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसके बनने से जहां अधिकारियों तथा वीवीआईपी प्रवास की समस्या खत्म होगी, वहीं बागपत में विकास के लिए नई नींव तैयार होगी।
बागपत शहर में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे 41 साल पुराना गेस्ट हाउस है, लेकिन इसमें केवल चार कमरे हैं। 1997 में जिला बनने के बाद बागपत में अधिकारियों तथा वीवीआईपी की आवाजाही बढ़ी है। मगर, बागपत में इनके प्रवास की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। कई बार लखनऊ अथवा अन्य शहरों से आए उच्चाधिकारियों व वीवीआईपी लोगों को गाजियाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली आदि शहरों में रुकना पड़ता है। मगर, इस समस्या से अब जल्द छुटकारा मिलने वाला है।
लोक निर्माण विभाग के भवन निर्माण के इंजीनियरों ने एनेक्सी भवन की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस सर्किट हाउस बनवाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इसके निर्माण पर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पीछे इस सर्किट हाउस का निर्माण होगा। सर्किट हाउस में 60 से ज्यादा कमरे होंगे।
विज्ञापन
सभागार तथा अन्य कक्षों में इंटीरियर डिजाइनिंग की जाएगी। अच्छी गुणवत्ता का आकर्षक फर्नीचर, सेनीटरी आइटम इस्तेमाल किए जाएंगे। माइक व साउंड सिस्टम होगा। ईको फ्रेंडली और साउंड प्रूफ सिस्टम लगेगा तो आधुनिक रसोई होगी। हरा भरा शानदार लोन होगा। हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटि होगी। इसके बनने से न केवल अधिकारियों तथा वीवीआईपी ही नहीं, बल्कि देशी-विदेशी पर्यटकों को भी कुछ समय के लिए प्रवास की सुविधा मिलने लगेगी।