फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   After 17 years, agreements will be made from today to develop a residential colony.

Baghpat News: 17 साल बाद आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए आज से होंगे बैनामे

Sat, 27 Sep 2025 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
After 17 years, agreements will be made from today to develop a residential colony.
- अग्रवाल मंडी टटीरी के पास 53 किसानों से 8.47 हेक्टयेर जमीन खरीदेगा विकास प्राधिकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में इकोनॉमिक कॉरिडोर के पास आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए शनिवार से बैनामे शुरू होंगे। विकास प्राधिकरण यहां 17 साल बाद कॉलोनी विकसित करेगा। इसके लिए 53 किसानों की 8.47 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। इससे पहले डीएम अस्मिता लाल ने जमीन का निरीक्षण किया।
बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की वर्ष 2008 में गठन होने के बाद से अभी तक कोई कॉलोनी विकसित नहीं की गई। अब 17 साल बाद आवासीय कॉलोनी विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए योजना तैयार करके मेरठ में कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव रखा। इस पर पिछले साल वहां से मंजूरी मिल गई। प्राधिकरण ने कॉलोनी विकसित करने के लिए इकोनॉमिक कॉरिडोर के पास 8.47 हेक्टेयर जमीन जमीन चिह्नित की।
विज्ञापन

इस जमीन को खरीदने के लिए शासन से 41 करोड़ रुपये मिलेंगे मगर उससे पहले ही विकास प्राधिकरण अपने हिस्से के 41 करोड़ रुपये से जमीन खरीदनी शुरू करेगा। जिससे कॉलोनी के लिए जल्द जमीन लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके। इसमें सबसे पहले किसानों से सहमति पत्र लेने के लिए काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस जमीन को कॉलोनी के लिए चिह्नित किया गया है उसके नौ खसरा नंबर में 53 किसानों के नाम हैं। इन सभी से बात की गई तो 45 किसानों ने सहमति पत्र विकास प्राधिकरण को दे दिए। अब शनिवार से बैनामे शुरू कराए जाएंगे। जिससे कॉलोनी विकसित करने का कार्य तेजी से किया जा सके।

--
आवासी कॉलोनी विकसित करने के लिए जमीन के बैनामे शनिवार से शुरू होंगे। बैनामे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक महीने के अंदर बैनामों का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। अस्मिता लाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed