फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates will vote for those supporting the bench in Uttar Pradesh: Ramkumar Tomar

पउप्र में बेंच का समर्थन करने वालों को वोट देंगे अधिवक्ता : रामकुमार तोमर

Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Advocates will vote for those supporting the bench in Uttar Pradesh: Ramkumar Tomar
बागपत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार तोमर ने कहा कि बेंच की मांग का समर्थन करने वालों को अधिवक्ता वर्ग वोट देगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों के अधिवक्ता बेंच की मांग को लेकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि वादे करते हैं और सरकार बनते ही मुकर जाते हैं। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने सरकार पर अधिवक्ताओं की मांग पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में अधिवक्ता लामबंद रहेंगे और हाईकोर्ट बेंच की मांग का समर्थन करने वालों को वोट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा और पउप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया तो अधिवक्ता मुख्यमंत्री का काफिला रोकने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर महामंत्री कपिल कुमार डेढ़ा, देवेंद्र आर्य, राजकुमार त्यागी, परवीन सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed