{"_id":"698a366c338ea547ab0fedd9","slug":"advocates-boycott-work-against-registration-of-fir-against-chairman-baghpat-news-c-28-1-bag1001-146496-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चेयरमैन पर प्राथमिकी दर्ज होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चेयरमैन पर प्राथमिकी दर्ज होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
-एसपी व डीएम को ज्ञापन सौंपकर श्मशान घाट की जांच की फाइल चोरी होने के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई
-अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्यों से विरत रहने के कारण वापस लौटे वादकारी, उठानी पड़ी परेशानी
फोटो 14
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के विरोध में सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। उन्होंने कलक्ट्रेट और एसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्यों से विरत रहने के कारण कचहरी में आए वादकारियों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा।
नगर पालिका कार्यालय से श्मशान घाट निर्माण के घपले की जांच से जुड़ी फाइल चोरी के मामले में अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने रालोद के नगर पालिका चेयरमैन राजुद्दीन, पूर्व ईओ सुदर्शन चंद्रा, पूर्व जेई मुरलीधर व वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी। चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार सुबह बैठक की। बैठक में राजुद्दीन एडवोकेट के समर्थन में न्यायिक कार्यों से विरत रहने और डीएम-एसपी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
इसके बाद जिला बार अध्यक्ष सुभाष तोमर और महामंत्री अजीत सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सूरज कुमार राय को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जिला बार अध्यक्ष सुभाष तोमर ने बताया कि चेयरमैन को परेशान करने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि नगर पालिका कार्यालय में फाइलों की जिम्मेदारी चेयरमैन की नहीं, बल्कि अधिकारियों व कर्मियों की होती है। एसपी सूरज कुमार राय ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके उपरांत अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहां डीएम के नहीं मिलने पर मंगलवार को दोबारा वहां जाने की बात कही गई। डीएम को नगर पालिका में चल रहे सभी मामलों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान नरेंद्रपाल शर्मा, देवेंद्र आर्य, श्योवीर सिंह, अनुज ढाका, सुनील पंवार, सतेंद्र खोखर, रामकुमार तोमर, इफ्तखार हसन समेत अन्य मौजूद रहे।
ये है मामला...
शहर में पक्का घाट के पास वर्ष 2015-16 में 98 लाख रुपये से श्मशान घाट का निर्माण कराया गया था। दिसंबर 2022 में भाजपा के गन्ना विकास समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर की शिकायत पर हुई जांच में घोटाला होने की बात सामने आई। साथ ही चेयरमैन व पालिका के अधिकारियों से वसूली और कार्रवाई के लिए शासन को जांच रिपोर्ट भेज दी गई। शासन ने तीन महीने पहले श्मशान घाट निर्माण में हुए घोटाले से जुड़ी फाइल मांगी, लेकिन अधिकारी दिखा नहीं पाए, जो कार्यालय में तलाशने के बाद भी नहीं मिली। अधिशासी अधिकारी ने विजेता श्रीवास्तव व महेश शर्मा को मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने नहीं कराया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने फाइलों के चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई।