फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocate murder case Baghpat Police arrested two accused with pistol

अधिवक्ता की हत्या में बड़ा खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार, मर्डर के बाद जनाजे में शामिल हुए थे हत्यारे

Mon, 14 Oct 2019 04:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Oct 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Advocate murder case Baghpat Police arrested two accused with pistol
अधिवक्ता हत्याकांड में खुलासा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तरप्रदेश के बागपत में 30 सितंबर को हुई अधिवक्ता की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल मय कारतूसव एक बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अधिवक्ता की हत्या करने का जुर्म कुबूल कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना दोघट पुलिस द्वारा आज दोपहर मुखबिर की सूचना पर दाहा बरनावा रोड पुसार तिराहे से उपरोक्त मुकदमे मे हत्या मे संलिप्त अभियुक्त सरफराज पुत्र शमशेर निवासी पुरवालियान, थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर 2-मुस्तफा पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम पलडा, थाना दोघट जनपद बागपत को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक के पति ने चिकित्सक को पीटा, पेद्दा कांड को लेकर सुर्खियों में रहे थे ऐश्वर्य
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों ने अधिवक्ता की हत्या का जुर्म स्वीकार किया है तथा इनकी निशांदेही पर पलडा गांव के जंगल से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक तमंचा मय एक खोखा कारतूस, एक पिस्टल 32 बोर मय दो कारतूस, घटना मे प्रयुक्त एक मोटर साईकिल अपाचे बिना नम्बर की बरामद की गई है। अभियुक्तों के खिलाफ थाना दोघट पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त सरफराज की ननिहाल ग्राम पलडा दोघट में है जिसके कारण वह ग्राम पलडा आता-जाता रहता है।

सरफराज पर थाना मन्सूरपुर, थाना रतनपुर मुजफ्फनगर व थाना गंगानगर जनपद मेरठ से चोरी व लूट आदि के दर्जन भर मुकदमे थे, जिनमें वह कई बार जेल जा चुका है। पुलिस जब सरफराज को तलाश करती, तो वह अपने मामा के ग्राम पलड़ा मे छुपकर रहता है। इसी दौरान सरफराज की दोस्ती मुस्तफा से हो गयी थी। 

यह भी पढ़ें :देवबंद में भाजपा नेताओं की हत्या में ताबड़तोड़ दबिश, पुलिस ने दर्जन भर संदिग्धों को हिरासत में लिया

करीब चार महीने पहले थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा सरफराज को पुलिस मुठभेड गिरफ्तार किया गया था, इस मुठभेड में सरफराज को पैर मे गोली गली थी। ग्राम पलड़ा के अधिवक्ता जाहिद कचहरी बागपत मे बैठते थे और सरफराज अपने मुकदमों के संबंध मे उनसे सलाह ले लेता था और सरफराज के सभी मुकदमों के बारे मे अधिवक्ता जाहिद को जानकारी थी।

इसी कारण सरफराज को संदेह हो गया था कि अधिवक्ता जाहिद द्वारा मुखबिरी करके मंसूरपुर पुलिस से गिरफ्तार करवाया है। सरफराज ने गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए अपने दोस्त मुस्तफा के साथ मिलकर अधिवक्ता जाहिद की हत्या करने की योजना बनाई।

Advocate murder case Baghpat Police arrested two accused with pistol
हत्या के बाद अधिवक्ताओं ने हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला

नौ अगस्त को सरफराज जेल से छूटकर आया था। जेल से आने के बाद सरफराज अपने मामा के पास ग्राम पलड़ा में रहकर अपने दोस्त मुस्तफा के साथ मिलकर अधिवक्ता जाहिद की रैकी की और जानकारी लगाई कि अधिवक्ता जाहिद रोजाना अपनी मोटर साईकिल से पुसार से जंगल के रास्ते ग्राम पलड़ा आते-जाते हैं। 

30 सितंबर को अभियुक्त सरफराज द्वारा योजना के अनुसार अपने दोस्त मुस्तफा को साथ लेकर पिस्टल व तमंचे से लैस होकर अपनी मोटरसाईकिल अपाचे से गांव पलडा व पुसार के बीच पुलिया के पास टयूबैल पर अधिवक्ता जाहिद के आने का इंतजार करने लगे।


यह भी पढ़ें: यूपी: गुस्सा आया तो शराबी पति ने पत्नी पर केरोसिन छिड़ककर लगा दी आग, मौत, छह साल पहले की थी लव मैरिज
 

करीब चार बजे के बाद जैसे ही अधिवक्ता जाहिद बाइक पर रास्ते से गुजरे तो उन्हें रोककर मुस्तफा ने पिस्टल से सामने की तरफ से हाथ में तथा सरफराज ने तमंचे से पीछे की तरफ से गर्दन में जाहिद को गोली मार दी। 

अधिवक्ता को गोली मारने के बाद दोनों अपराधियों ने पिस्टल व तमंचा मय कारतूस नहर किनारे खेत में छिपा दिये। इसके बाद सरफराज ने मुस्तफा को गांव पलड़ा में छोड दिया और बाइक को भी जंगल में छोडकर अपने गांव पुरबालियान चला गया। अगले दिन सरफराज बस से ग्राम पलड़ा आया और मुस्तफा के साथ अधिवक्ता जाहिद के जनाजे में भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed