{"_id":"6228e1cac30c0c25bd5f521e","slug":"administration-should-make-the-counting-of-votes-fair-shyamlal-baghpat-news-mrt5798738155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का फैसला मंजूर होगा, मतगणना निष्पक्ष कराए प्रशासन: श्यामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का फैसला मंजूर होगा, मतगणना निष्पक्ष कराए प्रशासन: श्यामलाल
विज्ञापन
बागपत सपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते श्यामलाल बच्ची सैनी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। समाजवादी पार्टी ने मतगणना में व्यवस्था पर नजर रखने के लिए बागपत में वरिष्ठ नेता श्यामलाल बच्ची सैनी को प्रभारी बनाया है। श्यामलाल बच्ची सैनी ने बुधवार को सपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से जिला पंचायत के चुनाव में गड़बड़ी हुई थी, उसके मद्देनजर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
उन्होंने कहा कि सपा व रालोद के कार्यकर्ता मतगणना पर नजर रखेंगे और मतगणना स्थल के बाहर जमा रहेंगे। गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ा है और जनता का फैसला मंजूर होगा, लेकिन प्रशासन मतगणना को पूरी तरह से निष्पक्ष कराए। यदि गड़बड़ी का प्रयास किया गया तो माहौल बिगड़ सकता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, महासचिव डॉ. शकील अहमद, बब्बू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
गठबंधन की बन रही सरकार : धीरज उज्ज्वल
रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष मतगणना हो इस पर ध्यान रखना है। प्रशासन को मतगणना निष्पक्ष करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अफवाह पर ध्यान न दें, क्योंकि माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है। प्रदेश में गठबंधन की सरकार बन रही है। इसलिए कार्यकर्ता शांति बनाकर रखें। इस दौरान राजू तोमर सिरसली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कृषि यंत्र लेकर मतगणना स्थल पर डटे रहेंगे: उज्ज्वल
मवीकलां गांव में रालोद नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यहां रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि नेता, कार्यकर्ता, किसान अपने खेती में इस्तेमाल होने वाले कृषि यंत्रों को लेकर मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। क्योंकि किसी भी तरह से मतगणना में गड़बड़ी का प्रयास किया गया तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सत्यवीर प्रधान, धर्मपाल सिंह आर्य, गुलवीर सिंह, कृष्णपाल, कुलदीप, भीमसिंह, सतेंद्र, कवींद्र, पप्पू, ब्रह्मपाल, जयवीर, बृजपाल लीलू, मेम्बरपाल आदि मौजूद रहे।
बागपत की तीनों सीटों के साथ यूपी भी जीतेंगे : सुभाष गुर्जर
रालोद के जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर प्रमुख व अन्य नेता बुधवार शाम को ईपीई के पास कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था को देखने पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि बागपत की तीनों सीटों के साथ ही यूपी भी गठबंधन ही जीतेगा। प्रदेश में सरकार बनने पर हर वर्ग की बेहतरी के लिए कार्य किए जाएंगे और किसानों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल से 500 मीटर दूर टेंट लगाया गया है। वहां काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर, क्षेत्रीय युवा अध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, जगपाल सांकरौद, देशपाल, मोनू आदि मौजूद रहे।

रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल- फोटो : BAGHPAT