फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Administration failing to stop overloading

ओवरलोडिंग रोकने में नाकाम साबित हो रहा प्रशासन-----

Fri, 03 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Administration failing to stop overloading
बड़ौत के कोताना रोड़ से गुजरता ओवरलोड़ गन्नें का ट्रक। - फोटो : BARAUT
सड़कों पर दौड़े रहे गन्ने लदे ओवरलोडिंग ट्रैक्टर-ट्राली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ओवरलोडिंग रोकने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में ओवरलोड गन्ना भरकर ढोया जा रहा है, जो राहगीरों के लिए खतरा साबित हो सकता है। खास बात यह कि ज्यादातर ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना परमिट के चले रहे हैं। पुलिस और परिवहन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
वर्तमान में गन्ना पेराई सत्र चल रहा है। किसान अपना गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली से चीनी मिलों को ले जा रहे हैं। किराये पर चलने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली में ओवरलोड गन्ना भरा जा रहा है। इन वाहनों के चालक ज्यादा मुनाफा के चलते ट्रॉला में ओवरलोड गन्ना भरवाते हैं। जब ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर चलते हैं, राहगीरों की सांसें अटक जाती हैं। क्षमता से ज्यादा गन्ना भरा होने के कारण ट्रैक्टर आगे से उठ-उठ कर चलते हैं।
विज्ञापन

कागजों में ट्रक, गन्ना ट्रॉली में
वैसे तो सेंटर से गन्ना ट्रकों के जरिए चीनी मिलों तक पहुंचाया जाता है, लेकिन चीनी मिलों और परिवहन विभाग की मिलीभगत से ट्रॉलों में गन्ना ढोया जा रहा है। ट्रक में 110 क्विंटल गन्ना ले जा सकता है, जबकि ट्रॉले में दो से तीन सौ क्विंटल से ज्यादा गन्ना ढोकर चीनी मिलों में जा रहा है। ट्रक मालिक धर्मेंद्र का कहना है कि जिले की सभी चीनी मिलों का यही हाल है। चीनी मिल मालिक अपने कागजों में ट्रक से लोडिंग दर्शाते है, लेकिन गन्ना ट्रॉलों से ढोया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई चोरी छिपे ओवरलोड वाहन चला रहा है तो यातायात पुलिस कर्मियों की मदद से पकड़वाया जाएगा। - सुभाष सिंह, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed