फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ADG inspected Balaini and Singhawali Ahir police station, reprimanded

एडीजी ने बालैनी व सिंघावली अहीर थाने का निरीक्षण किया, फटकार लगाई

Sat, 28 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
ADG inspected Balaini and Singhawali Ahir police station, reprimanded
अमीनगर सराय के सिंघावली अहीर थाने में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरव? - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय/बालौनी। एडीजी राजीव सब्बरवाल व एसपी नीरज जादौन शनिवार को समाधान दिवस पर सिंघावली अहीर व बालैनी थाने में पहुंचे। जहां समाधान दिवस में लोगों की समस्या सुनने के बाद जल्द निस्तारण के आदेश दिए तो थानों का निरीक्षण करते हुए खामियां मिलने पर पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। इसके साथ ही गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
सिंघावली अहीर थाने का निरीक्षण करते हुए एडीजी राजीव सब्बरवाल ने आगंतुक रजिस्टर को देखा तो उसमें सही तरीके से एंट्री नहीं होने पर नाराजगी जताई। थाना दिवस रजिस्टर व समाधान दिवस रजिस्टर को खाली देखकर नाराजगी जताई और एसओ को निर्देश दिए कि जमीनी विवाद संबंधी मामलों का निपटारा किया जाए।
विज्ञापन

इस तरह के मामलों में केवल मुचलका पाबंद व शांतिभंग तक कार्रवाई को सीमित नहीं रखा जाए। महिला हेल्प डेस्क में टोकन व रजिस्टर में मिलान नहीं होने पर थाना प्रभारी को फटकार लगाई। एडीजी राजीव सब्बरवाल व एसपी नीरज जादौन बालैनी थाने के समाधान दिवस में भी पहुंचे और वहां निरीक्षण किया। एडीजी ने महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर रूम, कार्यालय का निरीक्षण किया। कंप्यूटर रूम में खामियां मिलने पर कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई तो थाने में कोविड हेल्प डेस्क नहीं बना होने पर भी नाराजगी जताई। एडीजी ने कहा कि सभी बीट इंचार्ज अपने क्षेत्र के गांवों में गश्त बढ़ाए और रात में नियमित गश्त करे। कहा कि थाने में आने वाले सभी फरियादियों के साथ सरल व्यवहार करे और उनकी समस्या का जल्द समाधान करने का प्रयास करे। किसी भी मामले में लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed