{"_id":"60bbb8688ebc3ec3d62f6389","slug":"action-will-be-taken-against-teachers-who-do-not-give-online-class-report-baraut-news-mrt541320828","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कक्षा की रिपोर्ट न देने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन कक्षा की रिपोर्ट न देने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन कक्षाओं की रिपोर्ट न देने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी है। पूर्व में भी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शिक्षकों ने अनसुना कर दिया था।
कोरोना संक्रमण के कारण बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में भी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की गई थीं। संसाधनों के अभाव में काफी कम संख्या में छात्र-छात्राएं ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ पाए थे। जिले में ऑनलाइन कक्षाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अपने ब्लॉक की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। खंड शिक्षा अधिकारियों ने सभी विद्यालयों से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें काफी संख्या में ऐसे विद्यालय हैं, जिन्होंने ऑनलाइन कक्षाओं की रिपोर्ट ही खंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराई थी। इस संबंध में एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने वाले प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीएसए को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।