फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accused of the attack six years imprisonment

जानलेवा हमले के आरोपी को छह साल की कारावास

Wed, 29 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 29 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of the attack six years imprisonment
अदालत का फैसला
बागपत के रमाला क्षेत्र के गांव किरठल के युवक पर पांच साल पूर्व हुए जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने आरोपी को छह साल कारावास और 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। उसकी पत्नी समेत दो आरोपियों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया है।
विज्ञापन


 किरठल गांव के युवक जितेंद्र ने रमाला थाना पर 19 मई 2011 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह घर से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी मकान में कार्य कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही गजेंद्र, उसकी पत्नी प्रेम के अलावा इंद्रपाल घर पर पहुंचे और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। मकान के बाथरूम में उसका भाई नरेश स्नान कर रहा था।

विज्ञापन

 

शोर-शराबा सुनकर नरेश ने वहां पर पहुंचकर अपनी भाभी की जान बचाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नियत से गोली चला दी। एक गोली नरेश को लगी तथा दूसरी गोली मकान के गेट में। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। केस एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय में चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र यादव ने बताया कि कोर्ट में आठ लोगों की गवाही हुई। कोर्ट ने आरोपी गजेंद्र को जानलेवा हमले का दोषी मानते हुए छह साल के कारावास की सजा और 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। आरोपी प्रेम और इंद्रपाल को साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed