{"_id":"61575e378ebc3e625240df87","slug":"accused-of-robbing-cash-and-jewelry-by-terrorizing-on-the-strength-of-weapons-baghpat-news-mrt558800996","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर आतंकित कर नगदी व जेवर लूटने का आरोप, बच्ची की गर्दन पर चाकू भी रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के बल पर आतंकित कर नगदी व जेवर लूटने का आरोप, बच्ची की गर्दन पर चाकू भी रखा
विज्ञापन
बालैनी। डौलचा गांव में दत्तनगर-डौलचा मार्ग पर ईंट भट्ठे के निकासी ठेकेदार के घर में घुसकर दर्जन भर बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाने के साथ बेटी के गले पर चाकू रखते हुए नगदी और जेवरात लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट भी की। ठेकेदार का आरोप है कि बालैनी पुलिस ने डकैती की घटना से इंकार करते हुए अपने स्तर से सिर्फ मारपीट की तहरीर लिखवाई।
हसनपुरी मसूरी गांव का रहने वाला आरिफ अपने परिवार के साथ डौलचा में दुर्गा ब्रिक फिल्ड पर रहता है। वह ईंट निकासी ठेकेदार है। आरोप है कि भट्ठे पर बृहस्पतिवार रात को एक दर्जन बदमाश हथियार लेकर पहुंचे और उनको तमंचे दिखाकर लूटपाट करने लगे। इसका विरोध करने पर उसके सिर में तमंचे की बट मारी गई तो पत्नी रुखसाना के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद उनकी चार वर्षीय बेटी मंतशा के गले पर बदमाशों ने चाकू रख दिया तो उन्होंने विरोध बंद कर दिया। बदमाश 45500 रुपये की नगदी व एक लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान लूटकर ले गए। डकैती की सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन की और बदमाशों को तलाश भी किया। लेकिन उनका पता नहीं लग सका। आरोप है कि पुलिस घटना को मारपीट बनाना चाहती है और दबाव बनाकर आरिफ से अपने अनुसार तहरीर लिखवाई गई। आरिफ का आरोप है कि उससे पुलिस ने खुद बोलकर तहरीर लिखवाई, जिसमें उसने उन तीन लोगों के नाम लिखे हैं, जिनको उसने पहचान लिया है।
बालैनी थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि जांच में कोई भी लूट या डकैती की घटना नहीं मिली। आरिफ का कहरका के व्यक्ति से मजदूरी के रुपये का लेनदेन है। इसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ है। एक माह पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है और अब इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।