फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   According to the guide line, the teachers called in the school

गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में बुलाए शिक्षकों को

Thu, 03 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
According to the guide line, the teachers called in the school
शिक्षकों को गाइडलाइन के अनुसार बुलाया जाए स्कूलों में
विज्ञापन

बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने शासन की गाइड लाइन के अनुसार शिक्षकों को विद्यालयों में बुलाने की मांग की।

इसमें उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की अनलॉक की गाइड लाइन के अनुसार 20 सितंबर तक बेसिक विद्यालयों को बंद करने तथा 21 सितंबर से 50 फीसदी शिक्षकों को विद्यालयों में बुलाने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशों के बावजूद विभागीय अधिकारी मनमानी कर शिक्षकों को विद्यालयों में बुलवाया जा रहा है। उन्होंने डीएम को प्रमुख सचिव के नाम दिए ज्ञापन में शासन की गाइड लाइन के अनुसार 20 सितंबर तक विद्यालयों को बंद कराने तथा 21 सितंबर से 50 फीसदी शिक्षकों को विद्यालयों में बुलवाने की मांग की। इसमें संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जिलामंत्री राज कुमार शर्मा, विकास मलिक, ईश्वर पाल, योगेंद्र यादव, कर्मवीर सिंह, मनोज कुमार, विनित पंवार, राजीव चिकारा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed