फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accident in Baghpat: Huge fire in tyre oil factory, worker burnt, loss of Rs 10 lakh

बागपत में हादसा: टायर ऑयल फैक्टरी में लगी भीषण आग, मजदूर झुलसा, दस लाख का नुकसान

Thu, 03 Oct 2024 12:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 03 Oct 2024 12:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार को एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से एक मजदूर झुलस गया। वहीं दस लाख का नुकसान बताया गया है। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
Accident in Baghpat: Huge fire in tyre oil factory, worker burnt, loss of Rs 10 lakh
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत बोहला-मलकपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह टायर ऑयल की फैक्टरी में आग लगी। आग की लपटों की चपेट में आने से एक मजदूर झुलस गया। दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से फैक्टरी में करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। आग का कारण बॉयलर से गर्म तेल लीक होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


बोहला-मलकपुर रोड पर बोहला गांव के पास एकता इंडस्ट्रीज के नाम से टायर ऑयल की फैक्टरी है। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे फैक्टरी के बॉयलर से गर्म तेल लीक होने से पास में पड़े पुराने रबर के टायरों में आग लग गई।
विज्ञापन


कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। फैक्टरी से आग की लपटे उठने लगीं। फैक्टरी से निकलने वाला धुंआ आसपास के गांव से होता हुआ बड़ाैत तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने घने और काले धुंए को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों में वहां पर काम करने वाला एक मजदूर कल्लू झुलस गया। उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी में करीब दस लाख का नुकसान हुआ। अधिकारी फैक्टरी की एनओसी व अन्य दस्तावेजो की जांच कर रहे हैं।

फैक्टरी में फायर की कोई एनओसी विभाग से नहीं ली गई है, इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनके निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी। -दुष्यंत शर्मा एफएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed