फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Aanchal Chauhan selected for Civil Service

सिविल सेवा में चयनित आंचल चौहान का अभिनंदन

Thu, 06 Aug 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Aanchal Chauhan selected for Civil Service
बागपत के पाली गांव में आंचल चौहान के साथ सेल्फी लेती छात्रा - फोटो : BAGHPAT
पाली गांव में होनहार छात्रा के परिवार का किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। यूपीएससी परीक्षा 2019 में 183 रैंक हासिल करने वाली आंचल चौहान का पाली गांव में अभिनंदन किया। आंचल ने कहा कड़ी मेहनत से उन्हें यह कामयाबी मिली है।

बृहस्पतिवार को आंचल चौहान अपने पैतृक गांव पाली पहुंची। गांव में स्वागत और सम्मान किया। उनके पिता अजय चौहान, माता अनीता चौहान, भाई बलवान और बहन अनुभा का भी स्वागत किया । आंचल चौहान सबसे पहले गांव के मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। उदयराज चौहान के आवास पर कार्यक्रम हुआ। ग्रामीणों ने आंचल चौहान का शॉल, पुष्पमाला और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। वक्ताओं ने कहा कि आंचल की कामयाबी से पूरे गांव को प्रेरणा लेनी चाहिए। धर्मपाल चौहान, तेजपाल चौहान ने आंचल की इस उपलब्धि को सबसे महत्वपूर्ण बताया। ग्राम प्रधान कमल सिंह चौहान ने विचार व्यक्त किए। संचालन उदय चौहान ने किया। प्राथमिक पाठशाला पाली की प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने आंचल चौहान का गांव के प्राथमिक पाठशाला में सम्मान किया। पीतम चौहान, गजे सिंह, अभिषेक चौहान रामभजन, राकेश, विजय सिंह, श्रीराम चौहान, राजन , धर्मेंद्र, डॉ. इंतजार, रामा देवी, रोशनी देवी, विमला और पूनम ने सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed