फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Aadhar card could not be made for 14 thousand students due to closure of school

कोरोना काल में स्कूल बंद होने से 14 हजार छात्रो के नहीं बन पाए आधार कार्ड

Fri, 08 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card could not be made for 14 thousand students due to closure of school
बागपत। कोरोना संक्रमण काल में दो साल तक स्कूल बंद रहे। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ उनके आधार कार्ड भी नहीं बन पाए। अब स्कूल खुलने पर छात्रों की ऑफलाइन पढ़ाई के साथ आधार कार्ड बनवाए जाएंगे। जिले में 14 हजार छात्रों के आधार कार्ड बनने हैं। इसके लिए स्कूलों में कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में दो साल तक स्कूल बंद रहे। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई। छात्रों में पढ़ने और समझने की कमी आई। इसके अतिरिक्त 14026 छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड नहीं बन पाए। अब स्कूलों में कैंप लगाकर छात्रों के आधार कार्ड बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रभावित हुई सोचने समझने की शक्ति
कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान छात्रों में सोचने और समझने की कमी आई है। अब ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने पर बच्चों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।-ऋषिपाल तोमर, प्राथमिक विद्यालय बिजरौल
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में बनवाए जाएंगे छात्रों के आधार कार्ड
स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। बच्चों पर अब अधिक ध्यान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वंचित छात्रों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे- विष्णुदत्त शर्मा, कंपोजिट विद्यालय घटौली
छात्रों के बनवाए जाएंगे आधार कार्ड
दो साल तक स्कूल बंद रहने से छात्रों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। शासन ने छात्रों के आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के आधार कार्ड बनवाए जाएंगे। - ईश्वरपाल सिंह जूनियर हाईस्कूल, अमीनगर सराय

जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में 73 हजार 192 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से 58 हजार 566 छात्र-छात्राओं को आधार कार्ड बने हुए हैं। वहीं, 14026 छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड नहीं बने हैं। अब स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को भेजे पत्र में बीईओ को नामित कर शत-प्रतिशत छात्रों के आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed