फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man was shot after being called from home in Sarurpur

सरूरपुर में घर से बुलाकर युवक को मारी गोली

Thu, 19 Aug 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot after being called from home in Sarurpur
दोस्तों पर ही आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

घायल की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। सरूरपुर गांव के एक युवक को उसी के दोस्तों ने घर से बुलाकर जौनमाना गांव के जंगल में ले जाकर गोली मार दी और मरा समझ फरार हो गए। होश आने के बाद घायल युवक किसी तरह जंगल से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, घायल युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घायल युवक अर्जुन पुत्र जितेंद्र सरूरपुर गांव का रहने वाला है। पिता जितेंद्र के मुताबिक बुधवार की शाम गांव निवासी अर्जुन का दोस्त प्रिंस घर पहुंचा और उसे अपने साथ बड़ौत ले गया। जहां से वह अपने दूसरे दोस्त उमर उर्फ शेरू निवासी आवास विकास कालोनी के साथ अर्जुन को जौनमाना गांव के जंगल में ले गए और गोली दी। गोली अर्जुन की कमर में लगी। इसके बाद उसे मरा समझकर भाग निकले। होश आने के बाद किसी तरह अर्जुन जंगल से बाहर सड़क पर आया और लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर सीएचसी पहुंची। अर्जुन को गंभीर हालत मेें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि घायल की तहरीर पर प्रिंस और उमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्तार में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed