फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man was bitten by a snake while fishing, and there was an uproar when he was referred for treatment.

Baghpat News: मछली पकड़ रहे युवक को सांप ने डसा, रेफर करने पर किया हंगामा

Mon, 08 Dec 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A young man was bitten by a snake while fishing, and there was an uproar when he was referred for treatment.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। निवाड़ा गांव में यमुना किनारे बैठकर मछली पकड़ रहे मजदूर महमूद के पैर में एक सांप ने डस लिया, जो उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया। एंटी वैनम इंजेक्शन लगाने के बाद चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया तो महमूद ने मेरठ जाने से मना कर दिया। इसको लेकर जिला अस्पताल में हंगामा भी हुआ। निवाड़ा गांव निवासी महमूद ने बताया कि उसने यमुना खादर में फसल लगा रखी है और रविवार दोपहर यमुना में मछली पकड़ने लगा था। तभी एक सांप ने उसके पैर की उंगली में डस लिया। उसने देखा तो सांप यमुना नदी में चला गया। जहर निकालने के लिए उसने ब्लेड से उंगली में कट लगा लिया और जिला अस्पताल आ गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। महमूद ने खुद को पूरी तरह ठीक बताते हुए मेरठ जाने से मना कर दिया। इसका पता चलने पर वहां आए परिवार वालों ने भी उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। वहां करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल में हंगामा चलता रहा।

सीएमएम डॉ. अनुराग वाष्र्णेय का कहना है कि उसको बाद में कोई समस्या नहीं हो, इसलिए रेफर किया गया था। युवक मेरठ जाने से मना कर रहा था। इसके बाद वह अपने परिवार वालों के साथ घर चला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed