फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A warm welcome to the winning archers

प्रतियोगिता जीतकर लौटे तीरंदाजों का जोरदार स्वागत किया

Thu, 16 Dec 2021 07:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
A warm welcome to the winning archers
पदक जीतकर लौटे तीरंदाज का स्वागत करता कालेज का स्टॉफ - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। एसपीसी डिग्री कॉलेज के आठ में से छह तीरंदाज का ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कॉलेज पहुंचने पर खिलाडिय़ों का बृहस्पतिवार को जोरदार स्वागत किया गया।

कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ढाका ने बताया कि 14 व 15 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में अंतरमहाविश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई थी। इसमें कॉलेज के आठ में से तनु चौहान, छवि राणा, नेहा, काजल अंतल, विकास कुमार व वासु सैनी आदि खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन करने पर चंडीगढ़ के मोहाली में होने वाली ऑल इंडिया अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। इससे लौटे खिलाड़ियों का कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, प्रबंधक राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान, सदस्य श्रीनिवास चौहान, डॉ. राजलक्ष्मी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. बबली चौहान, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. वरुण चौहान, डॉ. गीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed