फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A truck overturned on the drain track, disrupting vehicular traffic for four hours.

Baghpat News: रजबहे की पटरी पर ट्रक पलटने से चार घंटे बाधित रहा वाहनों का आवागमन

Sat, 27 Dec 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A truck overturned on the drain track, disrupting vehicular traffic for four hours.
- जाम में फंसने के कारण लोगों को परेशानियों का करना पड़ा सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिजवाड़ा रजबहे की पटरी पर ट्रक पलटने के कारण शुक्रवार को करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा। जाम में फंसे लोगों को सर्दी में ठिठुरने को मजबूर होने पड़ा। क्रेन से ट्रक को पटरी से हटाने के बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।

नगर के बिजरौल मार्ग पर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज व अंडरपास का निर्माण कार्य होने के कारण यहां से वाहनों का आवागमन बंद किया हुआ है। इसके कारण बिजवाड़ा रजबहे की पटरी से वाहनों का रूट डायवर्ट किया हुआ है। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे बिजवाड़ा रजबहे की पटरी पर लोहड्डा गांव के पास सामान से भरा एक ट्रक पटरी के बीच पलट गया। इस कारण पटरी पर जाम लग गया। करीब दो किलोमीटर लगे लंबे जाम में फंसने से वाहन चालकों के अलावा अन्य लोग भी घने कोहरे व कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर हो गए। करीब चार घंटे बाद क्रेन से ट्रक को सीधा कर पटरी से हटाया गया। तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू पाया। विनय, नरेश, मोहित समेत अन्य लोगाें का कहना है कि पटरी की चौड़ाई कम होने के कारण रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed