फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A teenager sleeping at home and a student cutting fodder were bitten by a snake.

Baghpat News: घर में सो रहे किशोर और चारा काट रही छात्रा को सांप ने डसा

Thu, 25 Jun 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
A teenager sleeping at home and a student cutting fodder were bitten by a snake.
बागपत। जिले में सांप के डसने की दो घटनाएं सामने आई हैं। नैथला मोड़ के पास एक ईंट भट्ठे पर सो रहे किशोर समद को सांप ने कान पर डंस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। वहीं, कमाला गांव में खेत में चारा काट रही नौवीं कक्षा की छात्रा वैशाली को भी सांप ने डंस लिया।
विज्ञापन

समद को जिला अस्पताल में उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। निवाड़ा गांव के फैय्याज ने बताया कि मंगलवार रात उनका बेटा समद परिवार के साथ झुग्गी में सो रहा था। तभी एक सांप ने उसके कान पर डंस लिया। समद के शोर मचाने पर घटना का पता चला। जिला अस्पताल में दस सांपरोधी टीके लगने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां से निजी अस्पताल में उपचार कराकर घर ले आए। दूसरी घटना में कमाला गांव के कपिल ने बताया कि उनकी बेटी वैशाली बुधवार सुबह खेत में चारा काट रही थी। एक काले सांप ने उसके पैर में डंस लिया। शोर मचाने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। उपचार के बाद वैशाली की हालत में सुधार हो गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने लोगों से अपील की कि सांप के डसने या जहरीले जानवर के काटने पर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed