{"_id":"6928af4d15daad3d3500c37d","slug":"a-reward-of-rs-2-lakh-will-be-given-for-providing-information-on-sex-determination-of-foetus-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-142570-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भ्रूण लिंग परीक्षण की जानकारी देने पर मिलेगा दो लाख रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भ्रूण लिंग परीक्षण की जानकारी देने पर मिलेगा दो लाख रुपये का इनाम
विज्ञापन
- भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक लगाने के लिए मुखबिर योजना का बढ़ावा दिया जाएगा, तीन सदस्य समिति का गठन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को पीसीपीएनडीटी की बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि मुखबिर योजना के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण की जानकारी देने पर दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने लाेगों से सूचना देकर लिंग परीक्षण रोकने की अपील की।
उन्होंने बताया कि नई सलाहकार समिति का गठन किया गया और अवैध अल्ट्रासाउंड चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। भ्रूण लिंग परीक्षण और गर्भ समापन की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मुखबिर योजना चलाई गई है। योजना के तहत सूचना देने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा, ताकि घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें। इसमें मुखबिर को 60 हजार रुपये, गर्भवती महिला को एक लाख और सहायिका को 40 हजार रुपये मिलेंगे।
-- एक्सपायर दवाई का स्टॉक करें खत्म
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं शासन निकाय की बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि अस्पतालों में रखी एक्सपायर दवाई के स्टॉक को नष्ट कराया जाए। मरीजों को यह दवाई न दी जाए। उन्हाेंने कहा कि इमरजेंसी में आने वाले किसी भी मरीज को आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज के अभाव में उपचार से वंचित न किया जाए। यदि शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने और बुखार के मामलों में अनिवार्य रूप से टेस्ट कराकर ही दवा देने को कहा। इस मौके पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।