फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A reward of 25-25 thousand will be announced on the killers of the pharmacist

फार्मेसिस्ट के हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित होगा

Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
A reward of 25-25 thousand will be announced on the killers of the pharmacist
फार्मेसिस्ट के हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित होगा
विज्ञापन

बागपत। फार्मेसिस्ट की हत्या के मामले में दो आरोपियों पर जल्द ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जाएगा। उनके अदालत से गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं और उन पर इनाम घोषित करने के लिए एसपी के पास फाइल भेजी गई है।

बली में पांच अक्तूबर की रात में फार्मेसिस्ट सुरेंद्र सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या की। उस समय वह अपने तीन साथियों के साथ गांव के बाहर घूम रहे थे। उनके भाई सतवीर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस में विवेचना के आधार पर नाम सामने आने पर अरुण उर्फ चना, भोला व पवन निवासी ग्राम बली को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अमन के अलावा भाजपा नेता का भतीजा पंकज निवासी बली, सुक्की निवासी लोनी गाजियाबाद, राहुल निवासी गेज्जा व मेरठ का रहने वाला एक अन्य आरोपी फरार हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया इस मामले में आरोपी पंकज व अमन के अदालत से गैर जमानती वारंट हो गए हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये के इनाम की संस्तुति कर रिपोर्ट एसपी को भेज दी और इन पर जल्द ही इनाम घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed