फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A protest was staged at the power station against the installation of smart meters.

Baghpat News: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में बिजलीघर पर प्रदर्शन किया

Sun, 03 May 2026 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A protest was staged at the power station against the installation of smart meters.
फोटो 9
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। शनिवार को कस्बे के बिजलीघर पर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर में कई कमियां बताते हुए उन्हें तुरंत हटवाने की मांग की।

राजनगर निवासी रुबीना ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनका मासिक बिजली खर्च तीन से चार हजार रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले उनका बिजली खर्च काफी कम होता था। रुबीना ने यह भी शिकायत की कि बिल का भुगतान करने के बाद भी उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाते हैं। उन्होंने चेकिंग के दौरान बिजली विभाग पर फर्जी मामले दर्ज करने का भी गंभीर आरोप लगाया। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को दोषपूर्ण बताते हुए उन्हें तुरंत हटाने की मांग दोहराई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि घरों पर लगाए गए स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगी। इस प्रदर्शन में राजबीरी, रुखसाना, सितारा, अफरोज, रुखसार, रुबी और शबनम सहित कई अन्य महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed