फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A proposal has been sent to the government for the recruitment of 42 staff members, including 24 teachers, for 12 trades.

Baghpat News: 12 ट्रेड के लिए 24 शिक्षकों सहित 42 स्टाफ की भर्ती के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Fri, 23 Jan 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
A proposal has been sent to the government for the recruitment of 42 staff members, including 24 teachers, for 12 trades.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। खट्टा प्रहलादपुर गांव के आईटीआई कॉलेज को शुरू करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहां प्रधानाचार्य, शिक्षकों के सहित 42 पदों पर स्टाफ भेजने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है ताकि नए सत्र से कॉलेज में दाखिला करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। कॉलेज शुरू होने से युवाओं का आईटीआई करने का सपना पूरा होगा।
खट्टा प्रहलादपुर गांव में चार साल पहले आईटीआई कॉलेज का साढ़े 12 करोड़ रुपये से निर्माण किया गया था। निर्माण कार्य छह माह पहले पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक हैंडओवर नहीं किया। युवाओं को व्यवसायिक शिक्षा नहीं मिलने की खबर को अमर उजाला के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद कॉलेज को चालू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। आईटीआई खेकड़ा के प्राचार्य प्रवेज खान ने बताया कि खट्टा प्रहलादपुर के कॉलेज में प्रधानाचार्य, कार्यदेशक के तीन पद, दो लिपिक और 12 ट्रेड के लिए 24 शिक्षकों सहित 42 पदों पर भर्ती करने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है और जल्द ही शासन से इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी ताकि युवाओं को पढ़ाई करने में किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

मार्च तक हैंडओवर की तैयारी, नए सत्र से होगा शुरू : प्राचार्य ने बताया कि मार्च माह तक कॉलेज को हैंडओवर करने की तैयारी की जाएगी और इसके लिए शासन से टीम भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकि जांच करने के बाद कॉलेज को हैंडओवर किया जाएगा। नए सत्र से कॉलेज को शुरू करने की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है ताकि युवाओं को इलेक्ट्रीशियन, फीटर, कंप्यूटर, ड्रेस मेकिंग, नेटवर्किंग, इलेक्ट्रीशियन आदि ट्रेड की शिक्षा दी जाएगी।

फर्नीचर और कंप्यूटर की भेजी जाएगी डिमांड : प्राचार्य ने बताया कि हैंडओवर की प्रक्रिया होने के बाद सभी कक्षाओं में कंप्यूटर, स्मार्ट कक्षा की डिमांड भेजी जाएगी। इसके अलावा सभी कक्षाओं में फर्नीचर, बैंच आदि की व्यवस्था भी की जाएगी और यह प्रक्रिया नया सत्र शुरू होने से पहले कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed