फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A plot was sold to two people, and the property dealer was also implicated.

Baghpat News: दो लोगों को बेच दिया एक प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर भी फंसा

Fri, 21 Nov 2025 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A plot was sold to two people, and the property dealer was also implicated.
-नूर नगर जामिया ओखला दिल्ली के व्यक्ति ने बागपत कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। निवाड़ा गांव स्थित एक प्लॉट बैनामा कर दो लोगों को बेच दिया। इसमें मकान मालिक के साथ प्रॉपर्टी डीलर भी फंस गया। दस साल बाद भी प्लॉट वापस नहीं मिलने पर एक खरीदार ताहिर अली निवासी नूर नगर जामिया ओखला दिल्ली ने प्लॉट मालिक अलीहसन और प्रॉपर्टी डीलर इरशाद अल्वी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।


नूर नगर जामिया ओखला निवासी ताहिर अली ने बताया कि अगस्त 2015 में निवाड़ा गांव में प्रॉपर्टी डीलर इरशाद अल्वी ने एक प्लॉट 2.70 लाख रुपये में अलीहसन निवासी गायत्रीपुरम कॉलोनी से दिलवाया था। 42 हजार रुपये खर्च कर प्लॉट का बैनामा भी कराया। आरोप लगाया कि वह अपने प्लॉट की चारदीवारी कराने गया तो मुकीम अहमद निवासी रोशनगढ़ ने प्लॉट को अपना बताकर रोक दिया। प्रॉपर्टी डीलर इरशाद और मालिक अलीहसन को बुलाया गया तो मुकीम के नाम कराया गया बैनामा निरस्त कराने का आश्वासन दिया। दस साल तक चक्कर लगवाने के बाद भी उसे प्लॉट नहीं दिया। अब तकादा करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। विवेचक अमित कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर और प्लॉट मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed