फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A national basketball team won Sbga Village Trophy Competition

शबगा ए टीम ने जीती राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता की ट्राफी

Tue, 04 Oct 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 04 Oct 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
A national basketball team won Sbga Village Trophy Competition
बास्केटबाल प्रतियोगिता मंे विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
छपरौली।  गांव शबगा के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में खेली जा रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता शबगा ए टीम ने जीत ली। इसके  फाइनल मैच में रोमांचित करने वाले एक घंटे के मुकाबले में हर पांच मिनट बाद दोनों टीमों के अंक बराबर होते रहे और अंत में शबगा ए टीम ने मैच जीता। इस दौरान विनोद कुमार पंवार (आईएएस रिटायर) ने ट्रॉफी और पुरस्कार देकर विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को सेमीफाइनल का पहला मैच शामली और शबगा बी टीम के मध्य खेला गया। इसमें शामली ने 52 और शबगा बी टीम ने 29 अंक लिए, इसमें शामली की टीम 23 अंक से मैच जीत लिया और शामली की टीम फाइनल में पहुंची। 
विज्ञापन

इसमें दूसरा मैच शबगा ए टीम और मेरठ की टीम के बीच खेला गया। इसमें शबगा ए टीम ने 62 और मेरठ की टीम ने 59 अंक लिए और मैच शबगा ए टीम ने 3 अंक से जीत लिया और यह टीम भी फाइनल में पहुंच गई। इस प्रतियोगिता फाइनल मैच रोमांचित करने वाला रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटा चले इस मैच में हर पांच मिनट बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर होता रहा। दोनों की टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंत में शामली की टीम 89 अंक और शबगा ए की टीम ने 93 अंक हुए। इसमें शबगा ए की टीम ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। 

विजेता टीम के सदस्य कप्तान आकाश, प्रियांशु, अक्षय, पंकज, निखिल, मुकुल, पारस और प्रतीक,  कोच  अशोक पंवार  रहे। प्रतियोगिता में शामली की टीम के राहुल पंवार को  बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया।  इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि गांव शबगा निवासी विनोद कुमार पंवार (आईएएस रिटायर) ने विजेता टीम को टॉफी के साथ 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और दूसरे स्थान पर रही शामली की टीम को टॉफी और 71 सौ रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 


प्रधानाचार्य ने अतिथियों और टीमों का स्वागत कर आभार जताया। इसके आयोजन में कॉलेज प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मैनेजर धर्मेंद्र पंवार, कोषाध्यक्ष युद्धवीर सिंह, किरन पाल, मंच संचालक शिवकुमार आर्य, हरेंद्र पवार आदि सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed