{"_id":"6834be4b43f17e32100a7e37","slug":"a-male-skeleton-was-found-in-the-bushes-near-a-tube-well-in-the-sarurpur-kalan-forest-baghpat-news-c-28-1-bag1001-132082-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सरूरपुरकलां के जंगल में नलकूप के पास झाड़ियों में मिला नर कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सरूरपुरकलां के जंगल में नलकूप के पास झाड़ियों में मिला नर कंकाल
Tue, 27 May 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 27 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुरकलां गांव के जंगल में सरकारी नलकूप के पास झाड़ियों में नर कंकाल पड़ा हुआ मिला। वहां कपड़ों के टुकड़े भी मिले। पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने नर कंकाल व कपड़े के दो टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
सरूरपुरकलां गांव के जंगल में बिहारीपुर मार्ग पर सरकारी नलकूप के पास किसान धर्मवीर सिंह के खेत है। धर्मवीर ने बताया कि रविवार रात खेत में सिंचाई करने के लिए सरकारी नलकूप चलाने गया था। नलकूप के पास उगी झाड़ियों के पास से गुजरा तो वहां एक नर कंकाल पड़ा हआ दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी गई।
पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। प्रथमदृष्टया जांच में यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि नर कंकाल युवक का है या किसी युवती का है। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि वह काफी पुराना था।
विज्ञापन
नर कंकाल के पास कपड़े के दो टुकड़े मिले है, उन्हें भी कब्जे में ले लिया गया है। इसकी पहचान कराने के लिए डीएनए सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। इसके अलावा आसपास के गांवों से गुमशुदा हुए लोगों के बारे में भी पता कराया जा रहा है।