फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: A girl who insisted on living with her lover

इश्क का जुनून: प्रेमी संग फरार हुई प्रेमिका, फिर पुलिस ने किया बरामद, कोतवाली में साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती

Fri, 20 Aug 2021 07:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 20 Aug 2021 07:47 PM IST
सार

युवती की चार महीने फेसबुक पर हिसार (हरियाणा) निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। कुछ ही दिन में दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

विज्ञापन
Baghpat News: A girl who insisted on living with her lover
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पूर्व फरार हुई युवती को पुलिस ने प्रेमी संग बरामद कर लिया। वहीं, युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पुलिस ने युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की चार माह पूर्व फेसबुक पर हिसार (हरियाणा) निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। कुछ ही दिन में दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। पता लगने पर युवती के परिजनों ने उस पर पहरा बैठा दिया। चार दिन पूर्व मौका पाकर युवती प्रेमी संग घर से फरार हो गई। युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने बुधवार रात खेकड़ा तहसील के समीप प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों के परिजनों को जानकारी दी। युवती कोतवाली में भी प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी। पुलिस ने युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि युवती के डॉक्टरी परीक्षण के बाद सक्षम न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed