फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A foot march was taken out in Rampur to protest the murder of an advocate.

Baghpat News: रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में पैदल मार्च निकाला

Fri, 13 Feb 2026 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A foot march was taken out in Rampur to protest the murder of an advocate.
बागपत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। संवाद
- न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता, मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा
विज्ञापन

बागपत। रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद खां की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। उन्होंने कचहरी से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपकर एसआईटी से जांच कराने, सुरक्षा बढ़ाने और अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बृहस्पतिवार को पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद खां की बुधवार दोपहर को हत्या कर दी गई। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जिला बार के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तोमर ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री अजीत सिंह, मनीष शर्मा, धर्मेंद्र, अनुज ढाका, समोद पंवार, राशिद, हर्ष शर्मा, कमल दिवाकर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed