{"_id":"695972c0893b6d05820e45f8","slug":"a-fault-in-the-power-line-disrupted-the-electricity-supply-for-hours-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-144562-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लाइन में फाल्ट होने से घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लाइन में फाल्ट होने से घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शहर के विभिन्न इलाकों में ओवरलोड के चलते फीडरों पर बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। शनिवार सुबह अचानक फाल्ट आने से मोहनगर कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, सूर्यनगर और बिनौली रोड क्षेत्र में करीब दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
कर्मचारियों की जांच के बाद आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन कुछ देर बाद बिनौली रोड और शहरी फीडर पर फिर ट्रिपिंग हो गई। बाद में दोबारा आपूर्ति चालू की गई। कर्मचारियों के अनुसार लाइन में आ रही समस्या की वजह ओवरलोड बताई जा रही है। उपभोक्ताओं सत्यवीर, रविंद्र, छोटा, इकबाल और वीरेंद्र का कहना है कि पूरे वर्ष मरम्मत कार्य होने के बावजूद न तो गर्मी और न ही सर्दी में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। किसी एक फीडर में खराबी आने पर पूरे क्षेत्र को कटौती झेलनी पड़ती है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात अवर अभियंता विपुल मोहन ने बताया कि बिजली आपूर्ति नियमित रूप से सूचारू है। कई बार ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग हो रही है, स्थिति पर नजर रखी जा रही है।