दर्दनाक : ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की टूट गईं सांसें, परिवार में मचा कोहराम, ऐसा हुआ था हादसा
Baghpat News : बागपत में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत के बिजरौल गांव में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत से घर लौट रहे किसान का ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे और किसी तरह किसान को उसके नीचे से निकाल कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने भी किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजन गमगीन है।
बिजरौल गांव का किसान देवेंद्र (56) पुत्र स्वर्गीय पीतम बुधवार की शाम काम से खेत पर गया हुआ था। काम पूरा कर जब वह ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था तो गांव के नजदीक चकरोड पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे देवेंद्र दब गया। वहीं, शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान उधर दौड़े और बामुश्किल देवेंद्र को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट तहसीम को लेकर एक और बड़ा खुलासा, NIA ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में खुल सकते हैं गहरे राज
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में किसान का अंतिम संस्कार किया।
यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग