फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A case has been registered for cheating a cancer-stricken youth of Rs 3.20 lakh.

Baghpat News: कैंसर से ग्रस्त युवक से 3.20 लाख रुपये की ठगी में मुकदमा दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 26 Sep 2025 01:31 AM IST
सार

बागपत के बड़ा बाजार निवासी मोहन से जयवीर कश्यप ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये ठगे। पुलिस ने जयवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A case has been registered for cheating a cancer-stricken youth of Rs 3.20 lakh.

विस्तार

बागपत। शहर के बड़ा बाजार निवासी रोहित वर्मा की कलक्ट्रेट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.20 लाख रुपये की ठगी में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। इसमें पुलिस ने जयवीर कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बड़ा बाजार निवासी मोहन ने बताया कि वह कैंसर से ग्रस्त है। शहर की पुरानी तहसील मोहल्ला निवासी जयवीर कश्यप ने उसके बेटे रोहित वर्मा की कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मी पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और चार लाख रुपये की मांग की। आरोप लगाया कि जयवीर ने उससे 3.20 लाख रुपये लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाई। अब उसके रुपये वापस लौटाने से भी इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जयवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed