{"_id":"51-57362","slug":"Baghpat-57362-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ रहा है गुस्से का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ रहा है गुस्से का पारा
Baghpat
Updated Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोगों का पारा हाई हो रहा है। खेकड़ा से लेकर बागपत तक आंदोलन जा पहुंचा। भाजपाइयों ने जुलूस निकाला और अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर ताला डाल दिया।
गर्मी इस बार सारे रिकार्ड तोड़ने की ओर है। पारा 44.7 डिग्री तक जा पहुंचा है। बिजली की अव्यवस्था ने भी लोगों का पारा अलग चढ़ा दिया है। पहले तो किसान दिवस में किसानों ने बिजली के मुद्दे पर अधिकारियों को जमकर घेरा। उधर, भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष डा. कुलप्रकाश के नेतृत्व में जुलूस के रूप में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। अधीक्षण अभियंता के न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो कार्यकर्ताओं ने मेरठ बागपत रोड पर जाम लगा दिया। डा. कुलप्रकाश ने जहां पावर कार्पोरेशन की लापरवाही बताया, वहीं नीरज शर्मा ने कहा कि बिजली सिर्फ सपा के क्षेत्र में ही दी जा रही है। संजीव राठी, वीरेंद्र दीक्षित, मान सिंह बली, विनय शर्मा ने खेकड़ा एवं पूरे जनपद की व्यवस्था न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में अजय शर्मा, अनिल चौहान, अशोक चौहान, राहुल मलिक, गुल्लू, सुरेंद्र सैनी, सोनू नागर, दिनेश, सीडी शर्मा, सुभाष गिरि, सचिन गुप्ता, विशाल शर्मा शामिल थे।
वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन की बैठक में विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। सोहनपाल शर्मा, अमित जैन विकास जैन, धर्मवती चौधरी, पप्पू, कंवरपाल, गीता देवी, जूही, साक्षी शामिल थे।