फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   95 kg of adulterated mawa was destroyed from Kallu's kiln in Asara and Abid's kiln in Mangrauli.

Baghpat News: असारा में कल्लू व मांगरौली में आबिद की भट्ठी से 95 किलो मिलावटी मावा नष्ट कराया

Fri, 28 Aug 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
95 kg of adulterated mawa was destroyed from Kallu's kiln in Asara and Abid's kiln in Mangrauli.
- टीकरी व लुहारी में छापा मारा, खाद्य विभाग की टीम ने दस नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बड़ौत क्षेत्र की मावा भट्ठी पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने असारा में कल्लू की भट्ठी से 30 किलो व मांगरौली में आबिद की भट्ठी से 65 किलो मावा में मिलावट करने पर नष्ट कराया गया। वहीं दस नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य व निधि रानी के साथ मावा भट्ठी पर जांच की। टीकरी में जमशेद मंसूर की मावा भट्ठी से मावा व मिश्रित दूध, संदीप व सोनू उर्फ गुल्लू की मावा भट्ठी से मावा का सैंपल लिया गया। लुहारी गांव में मनोज शर्मा की दुकान से बेसन का नमूना लिया। वहीं असारा से कल्लू की मावा भट्ठी से मिश्रित दूध एवं मावा का नमूना लिया और 65 किलो मिलावटी मावा नष्ट कराया गया। वहीं मांगरौली गांव में आबिद हसन की मावा भट्ठी से मावा का सैंपल लिया और 30 किलो मावा नकली मिलने पर नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed