{"_id":"5c5896c4bdec224e364f9cb7","slug":"91549309636-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने कैरोसिन डिपो की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने कैरोसिन डिपो की जांच की
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने सोमवार को नगर में हाईवे पर स्थित केरोसिन डिपो की जांच की। साथ ही टीम ने डिपो मालिक एवं स्टाफ के बयान दर्ज किए। बाद में डिपो को मालिक के सुपुर्द कर दिया।
तहसील दिवस में शिकायत मिलने पर एसडीएम पुलकित गर्ग ने 30 जनवरी को नगर में हाईवे पर स्थित केरोसिन तेल डिपो में छापा मारा। इस दौरान डिपो में तेल का भारी स्टाक मिला । जो अभिलेखों के अनुरूप नहीं था। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार ने पंप व मशीनों पर सील लगा दी । जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार के निर्देश के चलते गठित टीम ने एडीएम अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग, जिला आपूर्ति अधिकारी चमनलाल शर्मा, तहसीलदार यदुवंश कुमार आदि ने सोमवार को डिपो में पहुंचकर जांच की। उन्होंने ऑयल डिपो में लगी सील को हटाकर डिपो में मौजूद पांच टैंकों में मौजूद तेल की जांच कर डिपो में मौजूद कर्मचारियों एवं मालिक के बयान दर्ज कराए। बयान दर्ज कराने के बाद अधिकारियों ने डिपो को मालिक के सुपुर्द कर दिया। उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि केरोसिन डिपो की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अगली कार्रवाई होगी।