{"_id":"5c02e437bdec2241ce726837","slug":"91543693367-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ ने फिर साधा गोल्ड पर निशाना, बागपत के हिस्से में तीन मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ ने फिर साधा गोल्ड पर निशाना, बागपत के हिस्से में तीन मेडल
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। केरल के तिरुवंतपुरम में खेली जा रही 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बागपत के निशानेबाजों ने शानदार खेल दिखाकर तीन स्वर्ण पदक जीते। गोल्डन ब्वाय सौरभ चौधरी ने जूनियर एवं सीनियर मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि हिसावदा गांव के शूटर मोनू कुमार ने यूथ वर्ग की मिश्रित स्पर्धा कांस्य पदक जीता है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से वीर शाहमल राइफल क्लब बिनौली में खुशी का माहौल है।
मेरठ के कलीना गांव निवासी और वीर शाहमल राइफल क्लब बिनौली के प्रशिक्षु शूटर सौरभ चौधरी ने केरल में शानदार खेल दिखाया। कोच अमित श्योरान ने बताया कि सौरभ चौधरी ने गाजियाबाद की देवांशी धामा के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर एवं सीनियर वर्ग की मिश्रित स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा हिसावदा गांव के रहने वाले क्लब के होनहार शूटर मोनू कुमार ने भी देवांशी धामा के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ की मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। सौरभ और मोनू के केरल में पदक जीतने पर बिनौली क्लब पर साथी शूटरों ने खुशी मनाई। सौरभ का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। इससे पहले एशियाई खेलों समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सौरभ चौधरी ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
रुबी तोमर ने जीता था पदक
बागपत। केरल के तिरुवंतपुरम में खेली जा रही प्रतियोगिता में बागपत के निशानेबाजों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। जौहड़ी गांव के रुबी तोमर ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
एकाग्रता से मिल रही कामयाबी
बागपत। कोच अमित श्योराण ने कहा कि सौरभ और मोनू की कामयाबी से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। एकाग्रता के चलते सौरभ को कामयाबी मिल रही है। अन्य खिलाड़ी भी इससे प्रेरणा ले सकते हैं।