{"_id":"5ba00864867a557ed62a4fb8","slug":"91537214564-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"425 मिले गन्ने का दाम, तभी मिलेगा किसानों को मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
425 मिले गन्ने का दाम, तभी मिलेगा किसानों को मुनाफा
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। भड़ल गांव में रालोद नेता डॉ. विनोद राणा के आवास पर किसानों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि कृषि घाटे का सौदा साबित हो रही है। महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। कृषि से संबंधित सभी वस्तु दिनोंदिन महंगी होती जा रही है। सरकार अपना खजाना तो भरने पर लगी, लेकिन फसलों के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे है। गन्ने का दाम 425 होना चाहिए। तभी किसानों के मुनाफा मिलेगा। गन्ने का भुगतान भी नहीं हो रहा है। जिस कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। उन्होंने सरकार से गन्ने का दाम 425 रुपये करने का आह्वान किया। इसमें डॉ. विनोद राणा, राजन, देवेंद्र प्रधान, अमरपाल, विकास, जितेंद्र, सौबीर, कनक पाल, अमरजीत, सेहंसर पाल, ओमपाल आदि रहे।
विज्ञापन