{"_id":"5b26b6be4f1c1bf56e8b87e0","slug":"91529263806-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्यप समाज के मेधावियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्यप समाज के मेधावियों को सम्मानित किया
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। श्री महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह में कश्यप समाज के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के विकास और उत्थान के लिए बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने का आह्वान किया और समाज की एकजुटता पर बल दिया। वहीं उन्होंने समाज मेें फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमेें जूनियर वर्ग मेें हर्ष कश्यप, मयंक कश्यप, प्रतीक्षा कश्यप, क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
सीनियर वर्ग में शिखा कश्यप, विधि कश्यप, सागर कश्यप ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथि के रूप मेें पूर्व दिल्ली कमिश्नर केसी कश्यप, अनुप्रिया मौजूद रहे। राम गोपाल कश्यप, रमेश कश्यप, प्रीतम सिंह कश्यप, सुरेश कश्यप और भारत भूषण ने विचार रखे। अशोक कश्यप, लोकेश कश्यप, नरेंद्र, पंकज, रणवीर, प्रशांत कश्यप, भारत कश्यप, अनिल कश्यप ने मेधावियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर चरण सिंह, रूपचंद, साहब सिंह, सूबे सिंह, नीलम, मीना, सोनिया, संतोष उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता ब्रह्म सिंह ने की। संचालन अशोक कश्यप और भारत भूषण ने संयुक्त रूप से किया।