{"_id":"5b26b3ec4f1c1b2b428b5644","slug":"91529263084-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस परीक्षा : दूसरे जिलों से अभ्यार्थियों का आना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस परीक्षा : दूसरे जिलों से अभ्यार्थियों का आना शुरू
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
उत्तर प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए जिले में दूसरे जनपद के अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया है। बागपत में रुकने की कोई व्यवस्था न होने के कारण सैकड़ों अभ्यर्थी इधर-उधर भटक रहे हैं।
जिले में परीक्षार्थियों के रुकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। रविवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद समेत अन्य जिलों से अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया है। सहारनपुर के देवबंद से आए भाई-बहन कमरे के लिए इधर-उधर भटकते रहे। उन्होंने धर्मशाला में कमरा मांगा, लेकिन वहां कोई कमरा नहीं मिला। जिला मुख्यालय बागपत में कोई होटल भी नहीं है। इस कारण अभ्यर्थी परेशान हैं। युवक तो कहीं पर भी रुक जाएंगे, लेकिन युवतियों को ठहरने के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी। एसपी जयप्रकाश ने बताया पुलिस की परीक्षा में शामिल होने वालों को रुकने की पुलिस विभाग कोई व्यवस्था नहीं करता है। अभ्यर्थियों को अपने आप की ठहरने के लिए जगह तलाशनी पड़ेगी। इसमें पुलिस की कोई जिम्मेदारी नहीं है।