{"_id":"5b25681e4f1c1bf96e8b87ef","slug":"91529178142-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहा में शिक्षिका प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहा में शिक्षिका प्रशिक्षण शिविर शुरू
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
आर्यवीर दल चौगामा के तत्वावधान में भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज, दाहा में आठ दिवसीय शिक्षिका प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्राओं ने हिस्सा लिया।
शिविर का उद्घाटन जितेंद्र आर्य ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद यज्ञ हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य पंडित धन कुमार शास्त्री ने यज्ञ कराया और उपस्थित बालिकाओं को मंत्र के माध्यम से प्रतिज्ञा कराकर सफल बनाने की कामना की। शिविर अध्यक्ष हरपाल सिंह आर्य ने शिविर में अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य प्रशिक्षक रामगापोल आर्य ने कहा कि शिविर में चौगामा क्षेत्र से 25 बालिकाओं का चयन शिविर के लिए किया गया है। प्रशिक्षण के बाद शिक्षिकाएं स्वामी दयानंद एवं आर्य वीर दल के कार्यों का प्रचार प्रसार करेगी। प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रात: आठ बजे से सांय पांच बजे तक चलेगा। यज्ञमान जितेंद्र आर्य सपत्नी रहे। शिविर में संरक्षक जसवीर सिंह आर्य, स्वामी सत्यवेश, नीरज कुमार, राजवीर सिंह, डॉ. चंद्रपाल आर्य, शीशपाल, मास्टर देवेंद्र राणा, पप्पू आर्य, बालकराम, नरेंद्र आर्य, जितेंद्र, सत्यपाल आर्य, बाबा भोलर आदि रहे।