{"_id":"5ae6288a4f1c1be2798b6ebb","slug":"91525033098-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण करने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण करने का किया आह्वान
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 43वीं बार मन की बात की। कस्बे में भाजपाइयों ने मन की बात सुनी। कार्यकर्ताओं ने बताया मोदी ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि जल संरक्षण करना सभी देशवासियों की एक सामाजिक जिम्मेदारी है। हमें बारिश के पानी का भी संग्रह करना चाहिए। बुद्ध पूर्णिमा को हर भारतीय के लिए एक विशेष दिन बताया। गुरु रविंद्रनाथ टैगोर के बारे में कहा कि उन्होंने हम सब पर एक अमिट छाप छोड़ी है, जो ज्ञान हमारे पास है, उसे हमें बाटना चाहिए। मोदी ने कहा रमजान का पाक महीना आने वाला है, इसमें दान करने का बड़ा महत्व होता है, साथ ही साथ मोदी ने सभी भारतीयों से फिटनेस इंडिया से जुड़ने के लिए अपील की। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने फिटनेस को बढ़ावा दिया है। भाजपा नेता अतुल गोयल ने कहा कि जल ही जीवन है । भाजपा नेत्री मितलेश राजपूत ने कहा कि योग करने से हमारा शरीर फिट व मन शांत रहता है। इसमें सौरव राजपूत, सुरेंद्र राजपूत, संदीप, मितलेश राजपूत, रीना मौजूद रहे।
विज्ञापन