{"_id":"5a43f6004f1c1bd0408bf52a","slug":"91514403328-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली मिल ने पांच गांव के किसानों का गन्ना लेने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली मिल ने पांच गांव के किसानों का गन्ना लेने से किया इंकार
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सिंभावली मिल ने क्षेत्र के पांच गांव के हजारों किसानों का गन्ना लेने से इंकार कर दिया। इससे किसानों के सामने गेहूं बुवाई का संकट खड़ा हो गया है। आक्रोशित किसानों ने बुधवार को रंछाड़ गांव मेें प्रदर्शन किया और जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को किसान नेता रविंद्र हट्टी के नेतृत्व मेें किसान रंछाड़ गांव में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा हर साल सिंभावली मिल क्षेत्र के रंछाड़, बामनौली, सिरसली, माखर और धनौरा गांव के किसानों का गन्ना लेने का कार्य करता था, लेकिन इस बार मिल द्वारा क्षेत्र के किसानों का गन्ना लेने से इंकार कर रहा है। किसान नेता रविंद्र हट्टी ने बताया इससे किसानों के सामने गेहूं बुवाई का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा दर्जनों बार प्रशासनिक अफसरों सहित विभागीय अफसरों से इस संबंध में शिकायतें की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा यदि जल्द ही मिल ने किसानों का गन्ना नहीं लिया तो वे उग्र आंदोलन शुरू होगा। प्रदर्शन में सोमपाल, रविंद्र हट्टी, प्रेमपाल, ऋषिपाल, अंकित, मोनू, सोहनवीर, आजाद, कर्ण सिंह, सुधीर, विनोद, वीरेंद्र आदि रहे। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध मेें मिल अफसरों से वार्ता होगी।