फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवाओं का मार्गदर्शक बने : ठाकुर नरेंद्र सिंह

युवाओं का मार्गदर्शक बने : ठाकुर नरेंद्र सिंह

Sun, 10 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
युवाओं का मार्गदर्शक बने : ठाकुर नरेंद्र सिंह
बागपत। कुशवाहा चौबीसी के चौधरी ठाकुर नरेंद्र सिंह ने कहा समाज में बुराई बढ़ रही है, इसे दूर किया जाना जरूरी है। एकजुट रहकर ही बुराइयों से लड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव मीतली में राजपूत समाज के तत्वावधान पूर्व प्रधान ठाकुर इंद्रपाल सिंह के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में कुशवाहा चौबीसी के चौधरी ठाकुर नरेंद्र सिंह और राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर ठाकुर नरेंद्र सिंह ने कहा घर-घर जाकर समाज में फैली बुराइयों को दूर करना है। युवा वर्ग कुरीतियों की दलदल में घिरता जा रहा है। नशा खोरी कलंक बन गई है। समाज के गणमान्य लोगों को चाहिए कि वे युवाओं का सही मार्गदर्शन करें, तभी उनका हौसला बुलंदियों पर पहुंच सकता है। उन्होंने एकजुट रहने पर बल दिया।
विज्ञापन

इसमें रालोद के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा हमें राजपूत का धर्म निभाना है। अपने से गरीब लोगों की मदद करें और किसी के साथ अन्याय हो तो न्याय के लिए संघर्ष करें। अपने स्वाभिमान को झुकने नहीं देना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगमोहन नेता जी ने की। संचालन ठाकुर प्रदीप सिंह ने किया। इसमें ठाकुर वीरेंद्र प्रधान, विनोद, कान सिंह, मनोज आर्य, परमेंद्र, सचिन, मास्टर सत्यपाल सिंह, मास्टर कृपाल सिंह, रामपाल, ठाकुर चौहल सिंह, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, विजयपाल, ईश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह, आचार्य अजित सिंह, धर्मपाल सिंह, श्रवण सिंह, सिंघल सिंह, सुभाष चंद, डॉ. पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed