{"_id":"59612e1a4f1c1bf2558b4768","slug":"91499541018-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर अधिकारियों ने बाजारों में देखे सामानों का स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर अधिकारियों ने बाजारों में देखे सामानों का स्टॉक
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के व्यापारियों से वाणिज्य कर विभाग के अफसरों ने मुलाकात की। दुकानों पर सामान की जानकारी ली। जीएसटी के बारे में उन्हें खुलकर बताया गया। व्यापारियों की सभी शंकाओं को दूर किया। अफसरों ने कहा बाजार में पर्याप्त मात्रा में सामान है, आम लोगों को परेशानी नहीं पहुंचेगी।
जीएसटी की उलझनों को दूर करने के लिए वाणिज्य कर विभाग के अफसर व्यापारियों से रूबारू हो रहे हैं। हैल्प डेस्क के माध्यम से शंकाओं को दूर किया जा रहा है। जो भी दिक्कत आती है उनकी समस्याओं को समाधान मौके पर ही कराया जा रहा है। शनिवार को वाणिज्य कर अधिकारी एके गुप्ता, सहायक आयुक्त धर्मेंद्र चौधरी कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी पहुंचे। व्यापारियों से बातचीत की। उनसे जीएसटी की समस्याओं को सुना। व्यापारियों की सभी शंकाओं को दूर किया। इसके अलावा व्यापारियों के पास रखे स्टॉक को देखा। वाणिज्य कर अधिकारी एके गुप्ता ने बताया सीमेंट, खल चूरी, रिफांड ऑयल, आटा, मेदा पर्याप्त मात्रा है। व्यापारियों ने भी जानकारी दी माल की सप्लाई की कोई कमी नहीं है। तेल, खेल, आटा मिठाई के सेल प्राइज में एक जुलाई के बाद से कोई वृद्धि नहीं हुई है। सीमेंट विक्रेता ने बताया प्रति बोरे पर दस रुपये की कमी आई है। उन्होंने व्यापारियों से कहा नियम के अनुसार ही वस्तुओं का क्रय और विक्रय करें कोई परेशानी नहीं होगी। अपना दस्तावेजों को सही प्रकार से रखे।