फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   89 percent benefit of the scheme

योजना का 89 फीसदी को मिला लाभ

Sat, 13 Mar 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
89 percent benefit of the scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना अंतर्गत जिले में आए आवेदन में से 89 फीसदी को योजना का लाभ मिला है। 675 आवेदन बैंकों में लंबित हैं। इसके अतिरिक्त 30 में से नौ स्वयं सहायता समूह को रोजगार शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना अंतर्गत रेहड़ी व पटरी मजदूरों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए 8 हजार 697 का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके सापेक्ष 7 हजार 905 लाभार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। इनमें से बैंक स्तर पर 5 हजार 983 आवेदन स्वीकृत किए गए। वहीं, 5 हजार 308 लाभार्थियों को लोन का वितरण किया जा चुका है। जिले में 675 आवेदन शेष हैं।
विज्ञापन

नौ समूह को स्वरोजगार के लिए मिला लोन
स्वरोजगार शुरू करने के लिए बागपत और बड़ौत को दस-दस स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष डूडा की ओर से बागपत और बड़ौत में 15-15 आवेदन कराए गए थे। इनमें से बड़ौत में चार व बागपत में पांच स्वयं सहायता समूह को ऋण उपलब्ध हो गया है, जबकि अन्य समूह के फार्म बैंक स्तर पर लंबित हैं। परियोजना निदेशक डूडा रजनी पुंडीर का कहना है कि अन्य समूहों का लोन शीघ्र स्वीकृत कराने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडर योजना का विवरण
नगर निकाय लक्ष्य आवेदन स्वीकृत लाभार्थी अवशेष
अग्रवाल मंडी टटीरी 276 301 245 208 37
अमीनगर सराय 224 224 196 172 24
बागपत 1511 1063 817 661 156
बड़ौत 4050 4083 2990 2736 254
छपरौली 559 565 550 522 28
दोघट 283 224 123 89 34
खेकड़ा 1463 1127 831 727 104
टीकरी 331 318 231 193 38
कुल 8697 7905 5983 5308 675
वर्जन
जिले में 5983 लाभार्थियों को स्ट्रीट वेंडर योजना अंतर्गत ऋण के लिए आवेदन स्वीकृत हुए हैं। 5308 को ऋण का वितरण हो चुका है। शनिवार को कैंप लगाकर अन्य आवेदकों को लोन वितरित कराया जाएगा।-रजनी पुंडीर, परियोजना निदेशक डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed