{"_id":"624c80331014cb17685bc61c","slug":"86-year-old-ilamchand-won-three-gold-medals-in-high-jump-triple-jump-and-pole-vault-baraut-news-mrt5833140116","type":"story","status":"publish","title_hn":"86 वर्षीय इलमचंद ने ऊंची कूद, त्रिकूद और पोल वॉल्ट में जीते तीन स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
86 वर्षीय इलमचंद ने ऊंची कूद, त्रिकूद और पोल वॉल्ट में जीते तीन स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। रंछाड गांव के 86 वर्षीय एथलीट इलम चंद तोमर ने 30वीं हरियाणा स्टेट मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीत कर जनपद का मान बढ़ाया है। यह पदक ऊंची कूद, त्रिकूद और पोल वॉल्ट स्पर्धा में जीते। प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में हुआ है।
भिवानी के भीम स्टेडियम में 26-27 मार्च को हुई इस चैंपियनशिप में इलमचंद तोमर ने 80 वर्ष के आयु वर्ग की ऊंची कूद, त्रिकूद और पोल वॉल्ट स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। ऊंची कूद में में अपना पिछला रिकार्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक, त्रिकूद में स्वर्ण पदक और पोल वाल्ट में स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 26 अप्रैल से चेन्नई में होने जा रही राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में हुआ है।
उनकी उपलब्धि पर मास्टर प्रह्लाद सिंह, प्रधान अरविंद तोमर, सतबीर, उदयभान सिंह, करतार सिंह, राजेंद्र सिंह, एसआई ओमबीर सिंह, अवनीश तोमर आदिने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
मिल चुका है व्योश्रेष्ठ सम्मान
बिनौली। एक अक्टूबर 2021 को दिल्ली के विज्ञान भवन में एथलीट इलम चंद तोमर को खेल और साहसिक कार्य श्रेणी में उपलब्धियों के लिए उपराष्ट्रपति एम वैंकेयानायडू ने व्योश्रेष्ठ सम्मान देकर सम्मानित किया था।