फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   85-year-old Ilam Chand of Ranch won five medals in Manipur

रंछाड़ के 85 वर्षीय इलमचंद ने मणिपुर में जीते पांच पदक

Mon, 17 Feb 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
85-year-old Ilam Chand of Ranch won five medals in Manipur
मणिपुर में स्वर्ण पदक विजेता रंछाड गांव के इलमचंद को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : BARAUT
बिनौली (बागपत)। मणिपुर में हुई नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रंछाड के 85 वर्षीय इलम चंद तोमर ने तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीते।
विज्ञापन

खुमान लंपक स्टेडियम में 9 से 14 फरवरी तक 41 वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई। इसमें देश भर के वेटरन एथलीटों ने भाग लिया। रंछाड गांव के 85 वर्षीय इलम चंद तोमर ने भी कई स्पर्धाओं में भाग लिया। 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पोल वाल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 400 मीटर व 100 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में भी स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। लंबी कूद स्पर्धा में रजत तथा त्रिकूद स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इलम चंद के पदक जीतने पर उनके गांव रंछाड में खुशी का माहौल है। देवेंद्र प्रधान, पूर्व प्रधान समर पाल सिंह, मास्टर सहेंद्र, ओंकार सिंह, सोहनवीर, रविंद्र हट्टी, सुधीर तोमर, एसआई ओमवीर सिंह, प्रमोद, विक्रम जैन आदि ने इलम चंद के पदक जीतने पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed