{"_id":"5c462404bdec224c8b1aebb6","slug":"81548100612-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र कल्याण की कामना से यज्ञ कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र कल्याण की कामना से यज्ञ कराया
विज्ञापन
राष्ट्र कल्याण की कामना से यज्ञ कराया
बिनौली (बागपत)। रंछाड गांव में सोमवार को राष्ट्र कल्याण स्वस्ति यज्ञ का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पर्यावरण सुरक्षा के संकल्प के साथ मानव कल्याण की कामना की।
आयोजन में यज्ञ के ब्रह्मा योगाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि यज्ञ मानव कल्याण का सर्वश्रेष्ठ साधन है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में सात्विकता से ही सुख शांति आ सकती है। उन्होंने यज्ञ में अच्छे पदार्थों की आहुति देने का आह्वान किया। इससे पर्यावरण में विषैली गैसों का नाश और शुद्ध वायु का संचार हो सके। उन्होंने कहा कि हम सबको परस्पर प्रेम और सौहार्द से रहते हुए यज्ञ आदि पुनीत कार्य करने चाहिए। प्रेम और पुरुषार्थ से ही मानव कल्याण हो सकता है। आयोजन में आचार्य सुनील शास्त्री ने वेदपाठ किया। तेजपाल सिंह सपत्नीक यज्ञमान रहे। मास्टर राज सिंह, हुकम सिंह, मन फूल सिंह, राजपाल, विजयपाल, राजवीर सिंह, देवेंद्र तोमर, जयसिंह, सुधीर, मोतीराम आर्य, कृष्णपाल सिंह, मास्टर महक सिंह, एसआई ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।