{"_id":"5c2138f3bdec2256f87b2e9a","slug":"81545681139-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक लेकर लौटे मुक्केबाज को स्टेडियम में किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक लेकर लौटे मुक्केबाज को स्टेडियम में किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बाबा शाहमल स्टेडियम में सोमवार को आयोजित समारोह में सम्राट पृथ्वी राज चौहान डिग्री कॉलेज में हुई अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया।
कोच राजेंद्र सिंह ने बताया कि 21 से 22 दिसंबर तक सम्राट पृथ्वी राज चौहान डिग्री कॉलेज मेें विवि की अंतर महाविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें स्टेडियम के मुक्केबाज मानवेंद्र सिंह पुत्र पवन कुमार निवासी हेवा ने 75 किग्रा भार वर्ग में जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीता। मानवेंद्र सिंह लगातार तीन साल अंतर विव प्रतियोगिता खेलने वाले जिले के पहले मुक्केबाज है। स्वागत करने वालों में जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन त्यागी, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र कुमार व कोच राजेंद्र ने सम्मानित किया।