फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान, व्यापारी और आमजन के लिए भाजपा की नीतियां : सत्यपाल सिंह

किसान, व्यापारी और आमजन के लिए भाजपा की नीतियां : सत्यपाल सिंह

Sun, 09 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
किसान, व्यापारी और आमजन के लिए भाजपा की नीतियां : सत्यपाल सिंह
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, व्यापारी और आम जन के हित में काम करती हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास कार्य कराए हैं। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और सानीपत-गढ़ हाईवे पश्चिम यूपी के लिए लाइफ लाइन साबित होंगे। उन्होेंने कहा कि सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पारदर्शिता और नकल विहीन संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में नारायण सेवा संस्थान, न्यू बालाजी एक्शन कैंसर हॉस्पिटल और पोंटी चड्ढा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित चिकित्सा कैंप का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि बिजली की आपूर्ति बढ़ने से गांव से लेकर शहर तक बिजली की कोई समस्या अब न आम लोगों को है और न किसानों को। भाजपा की नीतियों की बदौलत ही ऐसा हो सका है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस के बाद दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन का निर्माण कराया जा रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के चार जिलों के अलावा आसपास के राज्यों को भी इस मार्ग का लाभ मिलेगा। बागपत से दिल्ली की दूरी घटेगी। सोनीपत से मेरठ जाने वाले मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होगा। मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में कई सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन


400 मरीजों की हुई जांच
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में आयोजित कैंप में 400 मरीजों की जांच हुई। 253 मरीजों को चश्मे, 36 को कान की मशीन, 13 लोगों को व्हील चेयर, 15 को ट्राई साइकिल और 15 को बैसाखी का नि:शुल्क वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, अलका तोमर, ठाकुर प्रदीप सिंह, खेकड़ा प्रमुख जितेंद्र धामा, सत्य भूषण जैन, एनके अग्रवाल, अनिल चौहान, नरेश प्रधान निनाना, जय कुमार, डॉ. विद्योत्मा, पुष्पेंद्र, भूपेेंद्र चौहान, देवेंद्र प्रमुख, पप्पी प्रधान, राहुल बैंसला, अरुण धामा, प्रमोद बावली मौजूद रहे। संचालन अनिल चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत के लोगों को नि:शुल्क उपचार
बागपत। दिल्ली से आए कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राजेश जैन ने लोगों को कैंसर से बचाव की जानकारी दी। यह भी कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री के लेटरपैड पर बागपत के जो मरीज उनके पास आएंगे, उन्हें नि:शुल्क उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed